शाजापुर: उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राओं ने किया महिला थाने का भ्रमण, पुलिस ने कानून व सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
म प्र पुलिस सामुदायिक बाल मित्र योजना एवं सुरक्षा अभियान के तहत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के बालिका छात्रावास की रहने वाली छात्राओं ने सोमवारिया बाजार स्थित महिला थाने का भ्रमण कर महिलाओं से संबंधित कानूनों तथा बालिकाओं के अधिकारों की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को कानूनों के प्रति जागरूक करना करना था।