परागपुर: केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर में एक दिवसीय चिकित्सीय परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Pragpur, Kangra | Dec 18, 2024 बुधवार को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर में राष्ट्रीय सेवा योजना तथा श्री सत्य साईं मुरलीधर आयुर्वैदिक कॉलेज एवं अस्पताल मोगा के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय चिकित्सीय परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें परिसर के छात्रों को चिकित्सीय लाभ प्राप्त हुआ। छात्रों ने अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में डॉक्टर से विचार विमर्श किया।