परागपुर: गांव सुंही की 6 वर्षीय बेटी नाम्या शर्मा ने चंडीगढ़ में आयोजित हुई फैशन प्रतियोगिता में जीत प्रिंसेस आफ चंडीगढ़ का किताब
Pragpur, Kangra | Sep 16, 2024 सोमवार को चंडीगढ़ में आयोजित हुई फैशन प्रतियोगिता में गरली के एक छोटे से गांव सुंही की 6 वर्षीय नाम्या शर्मा सुपुत्री अंकुश शर्मा ने प्रिंसेस आफ चंडीगढ़ का खिताब जीतकर अपने क्षेत्र व देव भूमि हिमाचल का नाम रोशन किया है। वही अपने गांव सुंही पहुंची नाम्या शर्मा को ईलाके भर के लोगों ने बधाइयां दी तथा उनकी उपलब्धि पर गर्व महसूस किया।