राजापाकर: राजापाकर बाजार सहित प्रखंड क्षेत्र में नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू
शनिवार को सुबह 10 बजे से नहाए खाए के साथ शुरू हुआ लोग आस्था का महापर्व छठ। इस मौके पर छठ व्रतियों ने मिट्टी के चूल्हा बनाएं तथा पकवान बनाने के लिए गेहूं को धोकर सुखाया। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के छठ घाटों की साफ सफाई भी की गई। वहीं राजस्व कर्मचारी अमित कुमार रंजन ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के बाकरपुर, रानी पोखर, सरसई पोखर को खतरनाक घोषित किया गया है।