परसिया: बड़ा देव स्थापना दिवस पर धर्मगुरु बोले- आदिवासी उन्नत कृषि करें, न्यूटन में प्रतिभाओं का सम्मान, बड़ा देव का पूजन
न्यूटन चिखली वार्ड नं 8 में स्थापित आदिवासीयो के आराध्य प्रकृति शक्ति बड़ा देव का छठा स्थापना आयोजित किया गया। रविवार को 7 बजे आयोजकों ने बताया कि बड़ा देव का पूजन आदिवासी धर्मगुरु दादा मानसिंग इवनाती ओर पंडा योगेंद्र तेकाम ने कियां। ढोल नगाड़ों की धुन पर बड़ा देव की महासुमरनी की गई। आदिवासी धर्मगुरू ने आदिवासी किसानों से उन्नत कृषि करने का आहवान किया।