मांझा: मांझा थाने की पुलिस ने मारपीट व अन्य मामलों में फरार चार आरोपियों को किया गिरफ्तार: थाना अध्यक्ष
गोपालगंज जिले के माझा थाने की पुलिस ने मारपीट सहित अन्य मामलों में फरार चल रहे चार आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार सभी आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाही की है। इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष ने रविवार की दोपहर 3:00 बजे दी है।