दमोह: शहीद चार साहिबजादों की याद में गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा से निकला नगर कीर्तन, जगह-जगह पंच प्यारों का हुआ स्वागत
Damoh, Damoh | Dec 27, 2024 दमोह सिख समुदाय के द्वारा इन दिनों गुरुगोविंद सिंह के 4 शहीद हुए साहिबजोदो की याद में प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। उसी क्रम में आज शुक्रवार शाम 7 बजे गार्ड लाइन स्थित गुरु सिंह सभा गुरूद्वारा से सुख समुदाय के द्वारा शहीद हुए साहिबजोदो की याद में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने शमीम होकर उनकी वीरता और गौरव को याद किया।