जसो के कल्दा पहाड़ निवासी राजू भूमिया पैदल अपने घर जा रहा था । दुरेहा के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ठोकर मार दी । स्थानीय लोग गंभीर घायल राजू को नागौद अस्पताल भेज दिया, जहां हालत नाजुक होने से परिजन सतना जिला अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही राजू की मौत हो गई । सोमवार रात 10 बजे डॉ. ने मृत घोषित कर शव मर्चुरी भेज दिया ।