कटिहार: समाहरणालय में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने डीएम को सौंपा सात सूत्री मांगों का ज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने मंगलवार की दोपहर 2 बजे सात सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय सचिव अजय कुमार शाह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात की। ज्ञापन में रजिस्ट्री कार्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की गई। कहा गया कि जमीन माफिया और बिचौलियों के कारण आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है।