नारनौल के गांव सिहमा में आज मंगलवार 4:00 बजे सूर्य घर योजना के तहत जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री व नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि रहे। कैंप में ग्रामीणों को सौर ऊर्जा और सरकार की योजना की जानकारी दी गई। इस दौरान 30 लाभार्थियों को राज्य सरकार की ओर से अनुदान के चेक वितरित किए गए।