भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के विजयसिंहपुर गांव निवासी मनीष रिश्तेदारी में अमरौधा जा रहे थे। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे वाहन से उतरकर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। एनएचएआई की एंबुलेश से उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।