थानेसर: कुरुक्षेत्र में पटाखे फोड़ने पर 2 घंटे की छूट, ग्रीन क्रैकर्स को मंजूरी, थीम पार्क में लगी 50 दुकानें, रेड के निर्देश
कुरुक्षेत्र जिला प्रशासन ने दीवाली पर आतिशबाजी के लिए सख्त नियम जारी किए हैं। केवल ग्रीन पटाखों को फोड़ने की इजाजत होगी। पटाखे फोड़ने का समय रात 8 बजे से 10 बजे तक रहेगा। यह फैसला हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सुझाव पर लिया गया है। थीम पार्क में करीब 50 अस्थायी दुकानें पटाखों की लगाई गई है।