सिरोंज: एसडीईआरएफ ने सिरोंज के पॉलीटेक्निक कॉलेज में आम नागरिकों को सुरक्षा प्रशिक्षण दिया
Sironj, Vidisha | May 16, 2025 देश की बाह्य एवं आंतरिक परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर अंशुल गुप्ता के द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में सिरोंज के पॉलीटेक्निक कॉलेज सिरोंज में विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।इस सत्र में एसडीईआरएफ टीम द्वारा 125 आम नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में आमजन की सहायता करने के लिए आवश्यक तकनीक बताई।