पौष पुत्रदा एकादशी के अवसर पर शुक्रक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा 30 दिसंबर को आयोजित होगी। इसे लेकर ब्राह्मण कल्याण सभा की बैठक हुई। जिसमें तैयारियों पर चर्चा की गई। सभा के संस्थापक अध्यक्ष शरद पांडेय ने एकादशी के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। पंडित धर्मधर द्विवेदी ने बताया कि एकादशी 30 दिसंबर सुबह 7:50 बजे से 31 दिसंबर सुबह 5 बजे तक रहेगी।