नौगावां सादात: नौगांवा तहसील क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की बैठक का आयोजन, बिजली विभाग पर लगे गंभीर आरोप #jansamasya
गुरुवार को लगभग 5:00 बजे तहसील क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की एक बैठक का आयोजन हुआ, इस बैठक में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर सुमित कुमार नागर ने कहा है कि बिजली विभाग द्वारा लगातार किसानों को परेशान किया जा रहा है। इसे कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिजली विभाग ने अपना रवैया नहीं बदला तो हम आंदोलन करेंगे।