BDO सीके सिंह ने शुक्रवार शाम 7 बजे सारठ प्रखंड में 7 पंचायत के मुखिया व पंचायत सचिव संग बैठक करके पंचायत ज्ञान केंद्र योजना पर समीक्षा की। बताया कि पंचायत में ज्ञान केंद्र की स्थापना का उद्देश्य पंचायत के गरीब व कमजोर वर्ग के बच्चों की पढ़ाई मे मदद, ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल सेवा जमीनी स्तर तक पहुंचाकर शिक्षा को सुलभ बनाना है। BPRO व कॉर्डिनेटर भी मौजूद थे