रामपुर: थाना सिविल लाइन क्षेत्र से एक परिवार पर फायरिंग करने के आरोप में 10,000 का इनामी सहित 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Dec 4, 2024 बुद्धवार को शाम 5 बजे प्रेस नोट के माध्यम से पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र के आदेश के क्रम में रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देश में बुद्धवार को थाना सिविल लाइन क्षेत्र से पुलिस ने फायरिंग करने के आरोप में दस हज़ार का इनामी सहित दो वांछित आरोपी गिरफ्तार किए।