नरहीं थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर रविवार सुबह करीब पांच बजे ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। भरौली की ओर से बलिया जा रहा ट्रक, भरौली की तरफ जा रहे ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक का अगला पहिया टूटकर सड़क पर गिर गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और दाहिनी ओर सड़क किनारे रखी ईंटों से जा टकराया।