सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी के जाट बोर्डिंग में रविवार को जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। रविवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार जाट समाज शिक्षा विकास संगठन फतेहपुर द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाली 296 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।