कायमगंज में विश्व हिंदू परिषद गौरक्षा विभाग और बजरंग दल ने सड़क पर घूम रहे आवारा गोवंशों को दुर्घटनाओं से बचने के लिए पकड़कर गले में रेडियम की पट्टी बांधी।इसका उद्देश्य घने कोहरे और रात में कम दृश्यता के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी नूतन ने बताया कि उनका लक्ष्य 1000 गौमाता को रेडियम पट्टी बांधने का है।