देहरादून: एश्ले हॉल चौक पर सूखा पेड़ बना खतरा, तत्काल कार्रवाई की मांग की गई
देहरादून के एश्ले हॉल चौक पर मौजूद एक सूखा पेड़ स्थानीय लोगों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। यह पेड़ सड़क किनारे पुलिस पोस्ट के बिल्कुल पास खड़ा है, जहां रोजाना जवान ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। इस व्यस्त चौराहे से प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीर, वाहन चालक और आसपास के दुकानदारों का आना-जाना लगा रहता है। आशंका है कि पेड़ किसी भी समय अचानक गिर सकता है