ज्ञानपुर: कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रधान संघ के अध्यक्ष जिलाधिकारी को मांगों को लेकर दिया पत्र
कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष सहित अन्य प्रधानों द्वारा, डीएम को एक ज्ञापन दिया गया, दिए गए ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि, ग्राम प्रधानों द्वारा कराए गए कार्यों का समय पर मजदूरों का भुगतान न होने के कारण मजदूरों द्वारा मनरेगा कार्यो में रुचि न लिए जाने से ग्राम का मनरेगा कार्य प्रभावित हो रहा है। प्रधानों ने कहा कि, भुगतान कराया जाए।