कहरा: मारपीट मामले के आरोपी को काशनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार,सदर अस्पताल में मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेशकर भेजा जेल
Kahara, Saharsa | Feb 12, 2024 कोपा गांव में हुई मारपीट मामले के आरोपी सुभाष ऋषिदेव को काशनगर ओपी की पुलिस ने फतेहपुर से गिरफ्तार किया। कागजी प्रक्रिया पूरा कर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां मेडिकल करवाकर न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया।