42वीं कावड़ पद यात्रा पुष्कर से जयपुर के लिए रवाना हुई। यात्रा के दौरान सभी कावड़ पद यात्री कावड़ों में भरे सरोवर के पवित्र जल से महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जयपुर स्थित खोले के हनुमान मंदिर परिसर में स्थापित महादेव का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन-अभिषेक करेंगे।