शिवपुरी जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रन्नौद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 लीटर कच्ची शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।