बदायूं: सैदपुर कस्बे में घर में रखे स्टेबलाइजर में आ रहे करंट की चपेट में आने से युवक की झुलसकर हुई मौत
Budaun, Budaun | Sep 17, 2025 बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र के सैदपुर कस्बे के वार्ड नंबर एक का रहने वाला 36 वर्षीय विनोद कुमार शर्मा पुत्र नरेश चंद शर्मा घर पर था। कि घर पर स्टेबलाइजर में करंट आ रहा था। जिसकी चपेट में विनोद कुमार शर्मा आ गया और करंट लगने से झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन विनोद कुमार शर्मा को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।