चक्रधरपुर की गोपीनाथपुर पंचायत के जेनासाईं गांव में मंगलवार दिन के दो बजे पंचायत के मुखिया सेलाय मुंडा ने बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। गांव में नया बिजली ट्रांसफार्मर लगने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। साथ ही इसे लेकर मुखिया के प्रति आभार प्रकट किया।