शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पिड़ावा थाना पुलिस ने रविवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।एएसआई मनोहर लाल ने रविवार शाम करीब 4 बजे बताया है कि थाना क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए शराब पीकर बाइक चला रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।जिनकी मोटरसाइकिलें भी जप्त कर मामला दर्ज किया गया है।