बालोद: सिवनी के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग और दो गायों को मारी टक्कर, दोनों गायों की मौत, बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल
Balod, Balod | Aug 12, 2025 ग्राम सिवनी के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग और दो गायो को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई वही बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे राहगीरों द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया जानकारी अनुसार साइकिल सवार बुजुर्ग गांव गांव में ब्रेड बेचने का काम करता था जो मंगलवार की सुबह भी ब्रेड बेचने निकला हुआ था।