इटावा: सिविल लाइन इलाके में बच्चे के अपहरण के प्रयास मामले में 1 और अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई
Etawah, Etawah | Aug 16, 2024 सिविल लाइन इलाके में बच्चे के अपहरण के प्रयास मामले में 1 और अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई। सिविल लाइन इलाके के नगला निगौली में दो दिन पहले स्कूल जाते वक्त 7 साल के बच्चे का अपहरण करने का प्रयास किया गया था, जिसमें भीड़ द्वारा 2 अभियुक्तों को पकड़ लिया गया था और एक अन्य अभियुक्त भाग जाने में सफल हो गया था। आज भागे हुए अभियुक्त प्रकाश को पुलिस ने पकड़ा।