सुल्तानपुर: टांटियानगर में भूमाफिया ने कराई पैतृक जमीन की फर्जी रजिस्ट्री, प्रशासन को दी चेतावनी
सुलतानपुर में एक गंभीर भूमि विवाद का मामला सामने आया है। मोस्ट कल्याण संस्थान ने सोमवार को दोपहर 1 बजे सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मामला टांटियानगर के निवासी लाल बहादुर निषाद की पैतृक भूमि का है, जिसकी कथित तौर पर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा ली गई है।संस्थान के प्रदेश प्रमुख जीशान अहमद के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया