बदायूं: हजरतगंज गांव के समीप रोडवेज बस ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | Mar 13, 2025 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कुंआडांडा गांव के रहने वाले 25 वर्षीय पान सिंह पुत्र किशनपाल व उनकी 16 वर्षीय चचेरी बहन सुनीता पुत्री राम निवास व 10 वर्षीय चचेरा भाई संजू पुत्र रामनिवास बाइक द्वारा थाना बिल्सी क्षेत्र के तरैचा गांव से रिश्तेदारी से बाइक द्वारा अपने घर जा रहे थे । तभी हजरतगंज गांव के समीप रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों घायल हो गए।