रैपुरा: रैपुरा क्षेत्र की लो वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए पवई विधायक ने 3.15 एमवीए के ट्रांसफार्मर के लिए किया भूमिपूजन
Raipura, Panna | Jul 10, 2024 पवई विधानसभा क्षेत्र अतंर्गत रैपुरा क्षेत्र की लो वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए विद्यित विभाग अब नया 3.15 एमवीए की क्षमता का ट्रांसफार्मर रैपुरा सबस्टेशन में रखने जा रहा है। मंगलवार को विधायक प्रहलाद लोधी ने रैपुरा सबस्टेशन पहुंचकर डी ई पवई मुकेश चौरे, ए ई हृदेश चतुर्वेदी एवम जेई शाहिद अली की मौजूदगी में रैपुरा सबस्टेशन पर में इसका भूमि पूजन किया