मुरलीगंज: खाड़ी टोला से शादी के नियत से नाबालिक पुत्री के अपहरण को लेकर पिता ने दर्ज करवाई प्राथमिकी
खाड़ी टोला से शादी के नियत से नाबालिक पुत्री के अपहरण को लेकर पिता ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है. इस बाबत नाबालिक लड़की के पिता ने कहा कि मेरी नाबालिग लड़की घर से दक्षिण शौच के लिए गई. बहुत देर तक वापस नहीं आने पर मेरी पत्नी मुझे दरवाजे पर आकर कहा कि बेटी घर से शौच के लिए गई है. लेकिन अभी तक वापस नहीं आई है. मुझे चिंता हो रही है.