बेगूसराय: बेगूसराय में BPSC द्वारा अध्यापक भर्ती परीक्षा के दौरान 03 संदिग्ध गिरफ्तार, बॉयोमेट्रिक का नहीं हुआ मिलान
बीपीएससी द्वारा आयोजित अध्यापक भर्ती परीक्षा में बॉयोमेट्रिक मिलान नहीं होने पर तीन संदिग्ध परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित करते हुए गिरफ्तार किया गया है. निष्काषित होने वाले परीक्षार्थियों में बीपी इंटर स्कूल से धनन्जय आशुतोष, ओमर गर्ल्स प्लस टू स्कूल से मो आशिफ एवं यूएमएस बथौली से राजीव कुमार शामिल है. इस बात की जानकारी DEO राजदेव राम ने दी.