मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय पर आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगाई गई जन समस्या समाधान शिविर में गुरुवार शाम 4 बजे तक 668 आवेदकों ने शिकायत दर्ज कराई। जिसमें सबसे अधिक राशन कार्ड से संबंधित 265 श्रम कार्ड के लिए 150 और मनरेगा जॉब कार्ड हेतु 187 आवेदकों ने आवेदन जमा किया। बाकी अन्य विभाग के काउंटर इक्का दुक्का आवेदन जमा किया गया।