भगवानपुर: पुहाना गांव के पास एक व्यापारी ने युवक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
रुड़की की भगवानपुर थाना पुलिस को दिल्ली निवासी अर्पित अग्रवाल नाम के व्यापारी ने तहरीर देकर बताया कि 28 अगस्त को वह अपनी फैक्ट्री में जा रहा था। पुहाना गांव के पास पहुंचने पर एक युवक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद अर्पित अग्रवाल ने पुलिस से आरोपी पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आज आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।