लक्सर: लक्सर पुलिस ने तमंचा लहराने का वीडियो वायरल करने वाले आरोपी सुभम खेड़ी खुर्द को किया गिरफ्तार, तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद
लक्सर में देशी तमंचा लहराने में एक युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जानकारी मिलने के बाद लक्सर पुलिस ने छानबीन करके युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रही है। कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी। इसमें एक युवक देसी तमंचा लहराता नजर आ रहा था।