थाना कबरई निवासी रोशनी ने महिला थाने में तहरीर देकर बताया कि दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। काफी प्रयास के बाद भी विवाहिता अपने ससुराल नहीं जा सकी तो उसने महिला थाने में इसकी शिकायत की। जिस पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज की है।