कैराना के मोहल्ला आलखुर्द निवासी निरंकार ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि 26 जनवरी को वह अपनी भाभी बबली के साथ बाइक से शामली से वापस लौट रहे थे। तभी बाईपास रोड पर आर्यपुरी के निकट उनकी बाइक का तेल खत्म हो गया, जिस कारण वह व उसकी भाभी सड़क किनारे खड़े हो गए। तभी पीछे से आए ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी भाभी की मौके पर ही मौत हो गई।