बीना: जनपद पंचायत कार्यालय की बैठक में अधिकारी से अभद्रता और पानी की बोतल फेंकने का मामला, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Bina, Sagar | Jun 5, 2025 बुधवार की दोपहर जनपद पंचायत कार्यालय में साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें जनपद अधिकारी सहित सभी विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जनपद सदस्य मौजूद थे।तभी बैठक के दौरान जनपद सदस्य शिव कुमार के द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग कर जनपद सीईओ शंकरलाल पर पानी की बोतल फेंकी थी। मामले में पुलिस ने जनपद सदस्य पर मामला दर्ज किया है।