पटना ग्रामीण: लालू यादव द्वारा संविधान को खतरा में बताए जाने पर चिराग पासवान ने RJD पर साधा निशाना
राजद सुप्रीमो लालू यादव द्वारा संविधान को खतरे में बताए जाने को लेकर बिहार में राजनीति तेज हो गई है पूरे मामले पर मीडिया से बातचीत करते हुए लोजपा रामविलास के सांसद चिराग पासवान ने आरजेडी पर जमकर निशाना साधा है। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि असल मुद्दों से ये लोग भटकाना चाहते हैं।