धौलाना: धौलाना थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ किया गिरफ्तार
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना धौलाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव देहरा निवासी इरफान उर्फ सोना को अवैध असलहा के साथ देहरा बंबा पुलिया मसूरी गुलावटी रोड से रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया गया है।जिसके कब्जे से अवैध असलहा बरामद हुआ है।