उदयपुर जिले के नारायणपुरा में शनिवार शाम 6 बजे तक हाइवे पर लेन ड्राइव को लेकर चालको को जागरूक किया गया। राष्ट्रीय राजमार्गों पर बढ़ते यातायात एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसके तहत उदयपुर से चित्तौड़गढ़ सिक्सलेन पर लेन ड्राइव सिस्टम को सख्ती से लागू किया जारहा है।