लापुंग: जेल से रिहा होने के बाद आज हेमंत सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Lapung, Ranchi | Jun 29, 2024 जेल से रिहा होने के बाद आज श्री हेमंत सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी साथ थे। इस अवसर पर बिरसा चौक पर राज्य के विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्त्ता भी बड़ी संख्या में जमा हुए। अपने नेता के जेल से बाहर आने पर सभी काफी खुश थे।