लापुंग: कुश्ती में कांस्य पदक विजेता विकास कश्यप का मांडर विधायक ने रांची एयरपोर्ट पर किया स्वागत
Lapung, Ranchi | Jun 26, 2024 मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने सब जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता विकास कच्छप का हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि विकास कच्छप जैसे प्रतिभावान खिलाड़ी और होनहार बच्चे- युवा हर हाल में आगे बढ़ते हैं चाहे परिस्थितियां बेहद प्रतिकूल ही क्यों ना हो.