भोगनीपुर: अमरौधा में भक्तों ने निकाली मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा, भक्तों ने उड़ाया अबीर और गुलाल
अमरौद्या कस्बे के कालिका देवी मंदिर परिसर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा की रविवार दोपहर करीब 2 बजे भक्तों ने विसर्जन यात्रा निकाली। कस्बे का भ्रमण करने के बाद कालेश्वर मंदिर के निकट प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में युवतियों व महिलाओं ने भक्ति गीतों पर जमकर डांस किया। वहीं भक्तों ने अबीर गुलाल उड़ाया।