मेरठ: मेरठ STF ने हापुड़ में पकड़ी एक ट्रक शराब, हिमाचल प्रदेश से बिहार ले जा रहे थे व 30 लाख रुपये आंकी जा रही शराब की कीमत
Meerut, Meerut | Jul 5, 2024 मेरठ STF ने हापुड़ के पिलखुवा से एक ट्रक शराब पकड़ी है।बताया जा रहा है कि कांवड़ यात्रा के दौरान रूट बंद होने के कारण अभी से यह शराब स्टॉक के लिए लाई जा रही थी। सूचना पर STF टीम ने पहले ही पकड़ लिया। हिमाचल प्रदेश से ट्रक भरकर शराब लाई गई थी, जिसकी सप्लाई दिल्ली,एनसीआर,पश्चिमी यूपी सहित बिहार में होनी थी।मौके से एसटीएफ ने 4 लोगों को अरेस्ट किया है।