मेरठ: SSP ऑफिस पर हुआ भारी जलभराव,फरियादियों को अधिकारी तक पहुँचने के लिए जलभराव से गुजरना पड़ रहा,नगर निगम की बड़ी लापरवाही
Meerut, Meerut | Jul 6, 2024 मेरठ में सुबह से हो रही लगातार बारिश ने नगर निगम की पोल खोल दी है।जहां शहर के कई इलाकों में पानी भरा है,वहीं एसएसपी ऑफिस पर भारी जलभराव हो चुका है।जिसके चलते फरियाद लेकर आए लोगों को एसएसपी तक पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही है। अंदर बैठे जनसुनवाई कर रहे अधिकारी भी फिलहाल अपने ऑफिस में ही कैद है। बरसात से पहले नगर निगम नही करता कोई व्यवस्ता।