दरभंगा: हरपुर निवासी पीड़ित दलित परिवार घर जलाने के खिलाफ एसएसपी के समक्ष बैठा अनिश्चितकालीन धरने पर।
सिमरी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में अकेले दलित परिवार को हरवे हथियार से रात के अंधेरे में जानलेवा हमला करने, घर को जलाने वाले हमलावरों को गिरफ्तार करने, पीड़ित परिवार की सुरक्षा, गरीबों पर हुए झूठे मुकदमा को वापस लेने, सिमरी थाना के अनिल कुमार तिवारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर भाकपा माले के बैनर तले पीड़ित परिवार अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे।